मंगलवार, 21 मई 2024
Close
Home-Banner जनता दरबार टेप रिकॉर्डर सभ्यता साहित्य

78 वर्षीय पद्मश्री उषा किरण खान का लंबे समय से बीमार रहने के बाद रविवार को लीं अंतिम सांसे

78 वर्षीय पद्मश्री उषा किरण खान का लंबे समय से बीमार रहने के बाद रविवार को लीं अंतिम सांसे
  • PublishedFebruary , 2024

Usha Kiran Khan Death News: 78 वर्ष की उम्र में लेखिका उषा किरण खान ने रविवार दोपहर को तीन बजकर आठ मिनट पर अंतिम सांस ली। वह कई दिनों से बीमार थीं। उनको सास लेने में परेशानी हो रही थी। आपको बता दें, कि लेखिका पद्मश्री से सम्मानित थी। उनके निधन से साहित्य जगत में शोक व्यापत है। उनका अंतिम संस्कार सोमवार 11:30 बजे पटना के दीघा घाट पर किया गया|

उनका जन्म 24 अक्टूबर 1945 में हुआ था। उनके एक पुत्र और तीन पुत्रियां है। इनके पुत्र पटना हाई कोर्ट में वकील है, बड़ी बेटी मध्य प्रदेश पुलिस की ए डी जी है, दूसरी बेटी दिल्ली में रहती है तथा तीसरी बेटी मशहूर कलाकार है, यह पहले डॉ खान बीड़ी कॉलेज में प्राचीन भारतीय इतिहास और पुरातत्व विज्ञान की विभागाध्यक्ष भी थी।

किरण जी की कई कालजयी रचनाएं भी हैं। जिनमें से प्रमुख है अगन हिंडोला, अड़हुल की वापसी, यायावर रहेगा याद, पानी पर लकीर, फागुन के बाद सीमांत कथा, गीली पाक, कासवन और दुबजान।  इतना ही नहीं 2015 में उनको पद्मश्री पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया |

उनका बाल साहित्य और लेखनी में काफी नाम रहा है। उन्हें  हसीन मंजिल उपन्यास ने बहुत ज्यादा ख्याति दी थी। जिसका अनुवाद उर्दू व अंग्रेजी में भी किया गया था। उन्हें, बिहार राष्ट्रभाषा परिषद्,  राज्यभाषा विभाग से महादेवी वर्मा सम्मान , साहित्य अकादमी पुरस्कार  के साथ साथ कई अन्य पुरस्कारों से भी सम्मानित किया जा चुका है।

और पढ़ें-

पीएम मोदी ने हमारे देश की सांस्कृति विरासत को विश्व पटल पर बढ़ाया है- गृह मंत्री अमित शाह

दिल्ली में पुरानी ईवी नीति अगले 30 जून तक रहेगी जारी..नई इलेक्ट्रिक गाड़ियों को खरीदने पर नहीं मिल रही सब्सिडी

एनडीएमसी कन्वेंशन सेंटर में 7वें अंतरराष्ट्रीय हिन्दी ओलंपियाड का भव्य आयोजन, दहिन्दी के अभियान #हिन्दी में हस्ताक्षर से जुड़ने के लिए लोगों में अपार प्रेम दिखा

Written By
टीम द हिन्दी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *