मंगलवार, 27 अक्टूबर 2026
Close
Home-Banner संपूर्ण भारत

एनडीएमसी कन्वेंशन सेंटर में 7वें अंतरराष्ट्रीय हिन्दी ओलंपियाड का भव्य आयोजन, दहिन्दी के अभियान #हिन्दी में हस्ताक्षर से जुड़ने के लिए लोगों में अपार प्रेम दिखा

एनडीएमसी कन्वेंशन सेंटर में 7वें अंतरराष्ट्रीय हिन्दी ओलंपियाड का भव्य आयोजन, दहिन्दी के अभियान #हिन्दी में हस्ताक्षर से जुड़ने के लिए लोगों में अपार प्रेम दिखा
  • PublishedFebruary , 2024

International Hindi Olympiad, #hindimehastakshar:  बीते रविवार, 11 फरवरी को एनडीएमसी कन्वेंशन सेंटर संसद मार्ग, दिल्ली में अंतरराष्ट्रीय हिन्दी ओलंपियाड समारोह का भव्य आयोजन किया गया। आपको बता दें यह अभी तक का 7वां अंतरराष्ट्रीय हिन्दी ओलंपियाड है। इस कार्यक्रम की शुरूआत माननीय श्री अशोक कुमार जी, शिक्षा सचिव, दिल्ली सरकार द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम में एमिटि इंटरनेशनल स्कूल, नोएडा की प्रधानचार्य श्रीमती रेणु सिंह, दहिन्दी के प्रबंधक संपादक श्री तरूण शर्मा जी, गांधी स्मृति के निदेशक डॉ ज्वाला प्रसाद, दैनिक जागरण के एसोसियट एडिटर श्री वी के तिवारी, महाराजा अग्रसेन इंस्टिट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज के श्री उमेश पाठक सहित श्री सतीश शर्मा जी जैसे गणमान्य लोगों ने मंच की शोभा बढ़ाई। कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय गृह मंत्रालय की पत्रिका “सजग भारत” के संपादक श्री सुभाष चन्द्र जी को विशिष्ट अतिथि के तौर पर सम्मानित किया गया।

इस कार्यक्रम के साथ दहिन्दी ने भी भारतीय सभ्यता, संस्कृति और साहित्य के मूलभाव के साथ लोगों के बीच हिन्दी के विकास और प्रचार की बात रखी। दहिन्दी ने हिन्दी को राष्ट्र की पहचान बताते हुए अपने निज भाषा में हस्ताक्षर यानी कि “#हिन्दी में हस्ताक्षर” अभियान के बारे में लोगों को बताया और उन से जुड़ने की अपील भी की। दहिन्दी ने कार्यक्रम के माध्यम से हिन्दी प्रेमियों के बीच उनके निज भाषा हिन्दी को लेकर एक भावपूर्ण प्रेम और आदर को जागृत करने का काम किया। साथ ही कार्यक्रम के प्रतिभागियों से हिन्दी के विकास और समृद्धि को लेकर बातचीत भी की।

हिन्दी विकास मंच द्वारा आयोजित इस 7वें अंतरराष्ट्रीय ओलंपियाड में कक्षा 7 से 10वीं तक छात्रों ने भाग लिया था। विजेता छात्रों को मंच पर गणमान्य अतिथियों द्वारा पुरस्कृत किया गया। एमिटी इंटरनेशनल स्कूल नोएडा की आहाना भाकुनी को प्रथम पुरस्कार, समर फील्ड्स स्कूल कैलाश कॉलोनी के अहान आदर्श को द्वितीय पुरस्कार एवं दिल्ली पब्लिक स्कूल को अनन्या को तृतीय पुरस्कार से पुरस्कृत किया गया। विजेता छात्रों और उनके अभिभावकों का उत्साह देखने योग्य था। चारों तरफ हिन्दी की ही बातें चल रही थी। कार्यक्रम के दौरान हिन्दी के प्रति समर्पित शिक्षकों और प्रधानाचार्य को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री कपिल कुमार शर्मा, निदेशक, हिन्दी विकास मंच द्वारा की गई।

और पढ़ें-

सदियों से इस्तेमाल में आने वाले गुलकंद के हैं कई फायदे, जानिए विस्तार से

भारत की पारंपरिक चिकित्सा प्रणालियों में क्या है खास ? जानें विस्तार से

भारत में स्थित यह मस्जिद मुहम्मद पैगंबर साहब के समय की है !

Written By
टीम द हिन्दी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *