गिर गायों ने बदल दिया महिलाओं का जीवन, प्रधानमंत्री ने बनारस दौरे की वीडियो साझा की

गाय और मानव जीवन का भारतीय संस्कृति में शुरू से ही एक अन्नोनाश्रय संबंध रहा है। समय के साथ आये बदलाव के बाद भी आज भारतीयों के जीवन में इसका महत्व कम नहीं हुआ है। यह बात एक बार फिर से चर्चा का विषय बनी हुई है कि कैसे गायों की मदद से मानव अपनी जिंदगी के आयाम बदल सकता है। बीते दिन देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने वाराणसी दौरे के समय उन महिलाओं से बात की जिन्हें सरकार की ओर से गिर गाय दी गई थी|
महिलाओं ने पीएम मोदी को बताया कि सरकार द्वारा दी गई गिर गायों से ना सिर्फ वे आत्मनिर्भर बनी है बल्कि उनका गायों के साथ एक भावनात्मक रिश्ता भी कायम हो गया है। महिलाओं की बात सुनकर प्रधानमंत्री मोदी भी काफी आनंदित दिखे। महिलाओं ने बताया कि कैसे वे तथा उनके बच्चों के बीच एक सौहार्द का रिश्ता सा बन गया है। बच्चे गायों से दुलार करते हैं और गले लगाते हैं।
गिर गायों ने बदल दी महिलाओं की जिंदगी।
प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया एक्स पर अपना वीडियों शेयर किया, जिसमें वे लिखते हैं, “ नारीशक्ति का सशक्तिकरण हमारी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। बाबा विश्वनाथ की नगरी में माताओं और बहनों से यह जानकर बेहद संतोष हुआ कि गिर गाय मिलने से उनके जीवन में काफी बदलाव आया है।“
अपने संवाद में महिलाओं ने यह भी बताया कि कैसे गिर गाय मिलने की वजह से उनका जीवन पूरी तरह से बदल गया। उनको गाय से अच्छी मात्रा में मिलने वाले दूध से आमदनी का रास्ता भी खुला है। इस दौरान प्रधानमंत्री ने उन्हें आश्वस्त भी किया कि दूध का पैसा सीधे महिलाओं के खाते में जाएगा। पीएम मोदी ने इस बात पर चुटकी लेते हुए यह भी कहा कि जब पैसा पुरूषों की जेब में जाकर महिलाओं के पास जाएगा तो घर में लड़ाई तो नहीं होगी। इस पर महिलाओं ने खूब जोर के ठहाके लगाएं। महिलाओं का मानना है कि गिर गाय ने उनकी जिंदगी ही बदल दी।
और पढ़ें-
सदियों से इस्तेमाल में आने वाले गुलकंद के हैं कई फायदे, जानिए विस्तार से
आपकी लिखावट से पता चलता है आपका व्यक्तित्व, जानिए राज़ की बात
खादी: स्वतंत्रता संग्राम से आधुनिकता तक का सफर
2 Comments
Yo, okbet88’s the place to be! Got a real nice vibe and easy payouts. Been playing here for a while now and haven’t had any problems. Check it out, you might just get lucky! okbet88
The app installation was a breeze and the performance is rock solid. It is so much better than playing in a browser. Get the rpvip4apk now!