“चिट्ठी आई है” और “चांदी जैसा रंग है तेरा” जैसे गजलों से श्रोताओं के दिल पर राज करने वाले पंकज उधास हमारे बीच नहीं रहे, बेटी ने की मृत्यु की खबर की पुष्टि

Pankaj Udhas death news: देश के जाने माने गजल गायक पंकज उधास का 72 साल की उम्र में निधन हो गया है। उनकी बेटी ने इस बात की पुष्टि की है। मीडिया रिपोर्टस की माने तो चांदी जैसा रंग है तेरा जैसे गजलों से सब के दिल पर राज करने वाले उधास साहब काफी लंबे अरसे से कैंसर से जूझ रहे थे। आपको बता दें कि पंकज उधास को उनके गायन के लिए पद्म श्री से सम्मानित किया जा चुका है।
पंकज उधास की बेटी ने लिखा है- “भारी दिल के साथ आप सभी को ये दुखद समाद देना पड़ा रहा है कि पद्मश्री पंकज उधास नहीं रहे। उन्होंने 26 फरवरी, 2024 को अंतिम सांस ली। वह लंबे समय से बीमार चल रहे थे”।
देश ही नहीं दुनिया में अपनी गजल और आवाज से करोंड़ों लोगो के दिलों पर राज करने वाले पंकज उधास जी का निधन आज सुबह 11 बजे के करीब हुआ है। उन्होंने मुंबई के कैंडी अस्पताल में अपनी अंतिम सांसे ली। लंबे वक्त से तबीयत खराब रहने के कारण उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
साल 1980 से अपने गजल एल्बम आहट से पद्मश्री पंकज उधास ने लोगों के दिलों पर दस्तक दी थी। भारतीय सिनेमा में अपने गजलों के दम पर अलग मुकाम बनाया साथ ही भारतीय पॉप म्यूजिक में अहम योगदान भी दिया। सरकार ने साल 2006 में पंकज उधास जी को पद्मश्री से नवाजा था।
1 Comment
Alright, 39bets, let’s see what you’ve got! Heard some whispers about decent odds. Gonna check it out and see if it lives up to the hype. Hopefully, not another letdown! Good luck to me and everyone else giving it a try! Check it out here: 39bets