मेरी तो सौतन रही धर्मयुग : पुष्पा भारती
धर्मयुग यानी हिंदी पत्रकारीय जगत का एक मानक। जिसमें छपना और उसे पढना दोनों ही उस कालखण्ड के लिए खास रहा। ऐसे में यदि कोई कहे कि धर्मयुग तो सौतन रही, तो कुछ पल के लिए सोचना होगा। हां, हम बात कर रहे हैं धर्मयुग के संपादक रहे धर्मवीर भारती की पत्नी पुष्पा भारती की। एक पत्रकार, एक साहित्यकार पुष्पा भारती ने जब बोलना शुरू किया, तो परत-दर-परत खोलतीं गईं। हम बस सुनते रहे।
हाल ही में हिंदी साहित्य और पत्रकारीय जगत की सशक्त हस्ताक्षर पुष्पा भारती दिल्ली प्रवास पर थी। उसी दरम्यान उनसे लंबी बातचीत हुई। हिंदी साहित्य के साथ-साथ पत्रकारीय जगत में कई महिलाओं ने सशक्त उपस्थिति दर्ज कराई है, जिनमें पुष्पा भारती बेहद अहम हैं। इनकी प्रकाशित कृतियां हैं – ‘आधुनिक साहित्य बोध’, ‘रोमांचक सत्य कथाएँ’, ‘शुभागत’, ‘रोचक राजनीति’, ‘हिन्दी के तीन उपन्यास’, ‘ढाई आखर प्रेम के’, ‘अमिताभ आख्यान’, ‘सरस संवाद’ और ‘सफर सुहाने’।
पुष्पा जी को रमा पुरस्कार, स्वजन सम्मान, भारती गौरव पुरस्कार, आशीर्वाद सारस्वत सम्मान और उत्तर हिंदी शिरोमणी सम्मान से विभूषित भी किया गया है। पेश है उस बातचीत के प्रमुख अंश:
सवाल – आपने साहित्य और पत्रकारिकता को करीब से देखा है। इन दिनों कई तरह की विमर्श और दिवस का बोलबाला है। इस पर क्या कहेंगी?
जवाब – मेरे दिमाग में इनका कोई खास महत्व नहीं है। यह एक गैरजरूरी चीज है। विमर्श नाम पर हमारे यहां की महिलाएं खूब लेखन करती हैं। आप उन्हें पढ़िए उनमें कितने विरोधाभास हैं। जो औरतें विमर्श-विमर्श चिल्लाती हैं, उनका स्वयं का जीवन देखिए। उनका जीवन को देखिए कितना अलग होता है। वे स्वयं विमर्श को समझ नहीं पातीं। मेरे हिसाब से महिला विमर्श कोई जरूरी नहीं है। महिला दिवस में से विमर्श अलग कर देना चाहिए। महिला दिवस को महिला की गरिमा के साथ निभाओ। साल के हर दिन महिला होती है। पुरुष विमर्श की जरूरत हैै।
महिला दिवस ही क्या अब तो हर दिन रस्मी दिन बनकर रह गया है। आप हिंदी दिवस को ही लें। मैं हमेशा कहा करती हूं कि हिंदी दिवस अब हिंदी का श्राद्ध दिन होता है। क्योंकि यह दिन श्राद्ध पक्ष में आता है। इस दिन के लिए सरकार हर दफ्तर, हर सोसायटी को पैसा देती है। उन्हें हिंदी के नाम पर पैसा मिल जाता है। थोड़ा-बहुत हिंदी दिवस के नाम पर खर्च होता है। लेकिन इसका क्या औचित्य। असल में करने वाले और हिंदी के महिमागान सुनने वाले कोई मतलब होता है। सिर्फ खानापूर्ति हो जाती है।
सवाल – आज कई लोग आपसे धर्मवीर भारती के बारे में जानना चाहते होंगे। आखिर उनसे आपकी मुलाकात कब हुई?
जवाब – बीए करते हुए जब इलाहबाद यूनिवर्सिटी में गई, तो पता चला कि अंग्रेजी बच्चन साहब पढ़ाते हैं। फिराक साहब अंग्रेजी पढ़ाते हैं। और पता चला कि धर्मवीर भारती हिंदी पढ़ाते हैं। ये जानकर हम सहेलियां उछल पड़ीं। उस जमाने में धर्मवीर भारती हर स्टूडेंट के लिए महाभारत, रामायण या गीता हो गए थे। चाहे उनकी लिखी गुनाहों का देवता हो या अंधा युग। पता चला कि धर्मवीर भारती ब्वॅायज डिपार्टमेंट को पढ़ाते हैं। ये जानकार काफी उदास हुए। पर उन सभी को देखने का मन हुआ। हम लोग पढ़ाई के घंटे बंक करके सभी को देखने जाते थे। सब सेहलियों ने पता कर लिया कि कौन कितने बजे आते हैं। बच्चन जी गाड़ी से आते थे। कब आए, कब गए पता ही नहीं चलता था। उस जमाने में लोगों के लिए गुनाहों के देवता महाभारत, रामायण थी। धरमवीर भारती साइकल से कॅालेज आते थे और स्टाफरूम की दीवार के साथ साइकल पार्क करके तला लगाते थे। ऐसे में हमें काफी समय मिल गया उन्हें देखने को। धर्मवीर भारती को देखकर हम ज्यादा इम्प्रेस नहीं हुए थे। क्योंकि काफी दुबले-पतले, लंबे, साधारण चेहरा। एक दिन देखा तो हैरान रह गए, जब वो स्टाफरूम से क्लासरूम में जा रहे थे। तब उनकी जो चाल थी, हम तो फिदा हो गए। चाल से ही वो इंसान ब्रिलिएंट लग रहा था।
सवाल – हमने धर्मयुग के चंद अंक ही पढे हैं। हमारी पीढी के साथ यह दिक्कत है। आपने तो पूरी विरासत देखी है। आप धर्मयुग को कैसे देखती हैं ?
जवाब – सच कहूं तो, धर्मयुग मेरे लिए सौतन रही। जब मैं विवाह के बाद कलकता से मुंबई आईं, तो भारती जी घर में भी धर्मयुग के साथ ही चिपके होते। धर्मयुग में क्या छपना है, कितना छपना है, किसका छपना है, यही सोचते रहते। नाश्ता कर रहे हों या चाय पी रहे हों, उनके हाथ में धर्मयुग और उससे जुडी पन्ने ही होते। इसलिए मैं तो धर्मयुग को अपना सौतन मानती रही।
सवाल – आप का लेख भी धर्मयुग में प्रकाशित होता रहा ?
जवाब – बिलकुल। शुरुआत में मैंने अलग नाम से लिखा। क्योंकि, लोगों को यह न लगे कि भारती जी की पत्नी है, इसलिए छप रही है। असल में, भारती जी लेखों से कोई समझौता नहीं करते। बाद में मैंने पुष्पा भारती के नाम से धर्मयुग के लिए कई इंटरव्यू किए। मैं आपको बता दूं कि सोनिया गांधी, जो उस प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पत्नी रहीं, उनका सबसे पहला इंटरव्यू हिंदी में मैंने ही किया। वो एक अलग तरह का इंटरव्यू था। आज के लोगों को वह पढना चाहिए।
सवाल – साहित्य के प्रति इतना गहरा लगाव क्या घर के साहित्यिक माहौल की देन थी ?
जवाब – हाँ, पिताजी ने बचपन में जो सिखाया- पढ़ाया उसने साहित्य की तरफ मेरी रुचि जगा दी। मैंने सारे साहित्यकारों को पढ़ना शुरु कर दिया। उस जमाने में सभी स्कूल-कॉलेज अपने यहाँ कवि दरबार लगाते थे। उसमें सभी विद्यार्थी कवियों की कवितायें सुनाते थे और अपने प्रिय कवि का वेश भी बनाते थे। मैं भी कवि दरबार में बच्चन जी जैसा बनाकर जाने लगी। उन दिनों बच्चन जी के बाल बहुत घुंघराले होते थे तो मैं भी अपने बालों को घुँघराले करके कवि दरबार में जाती और लोग खूब वाहवाही भी देते। हालाँकि मेरे पास बच्चन जी जैसा कोट नहीं था तो मैंने अम्मा से कहा कि मुझे बच्चन जी जैसा कोट सिलवा दो। उन्होंने कहा कि इतने पैसे कहाँ से आयेंगे और कोट सिलवाने से मना कर दिया। मैं बच्चन जी की नकल करते हुये इतनी प्रसिद्ध हो गई कि दूसरे कॉलेज वाले भी बुलाने लगे। वहाँ कविता प्रतियोगिताओं में पुरस्कार स्वरुप जीते गये पैसे जोड़ कर माँ को दिये और कहा कि अब कोट सिलवा दो। माँ ने कोट बनवाया और मैं कवि दरबार में हरिवंश राय बच्चन की तरह कोट पहनकर जाने लगी। बच्चन जी तबसे मेरे इतने प्रिय थे। तब मुझे ये मालूम नहीं था कि जिस कवि की रचनायें मैं सुनाती हूँ एक दिन उनकी सबसे लाड़ली बेटी बन जाऊँगी।
सवाल – हरिवंश राय बच्चन आपके सबसे प्रिय कवि थे, उनसे आपकी पहली मुलाकात कब हुई?
जवाब – मैं इलाहाबाद यूनिवर्सिटी में बीए में पढ़ती थी। जब मैं यूनिवर्सिटी में एडमिशन लेने गई तो लड़कियाँ आपस में बात कर रही थीं कि यहाँ हिन्दी विभाग में धर्मवीर भारती पढ़ाते हैं और इंग्लिश विभाग में हरिवंश राय बच्चन। मैं सुनकर बहुत खुश हुई कि बच्चन जी यहाँ पढ़ाते हैं। तब फिराक गोरखपुरी भी वहाँ इंग्लिश डिपार्टमेंट में पढ़ाते थे। मैं तब तक भारती जी का गुनाहों का देवता आदि भी पढ़ चुकी थी। लेकिन जब मैं पढ़ने पहुँची तो पता चला कि ये लोग लड़कों को पढ़ाते हैं। लड़कियों के विभाग में आते ही नहीं। मुझे बहुत दुख हुआ लेकिन मैं निराश नही हुई। अपनी तरह की साहित्यिक मिजाज वाली कुछ सहेलियों को मिलाया और बच्चन जी से मिलने के मिशन में लग गई। हमलोग एडमिशन होते हीं क्लासेज बंक करने लगे और हिन्दी डिपार्टमेंट और इंग्लिश डिपार्टमेंट के चक्कर काटने लगे ताकी ये महान साहित्यकार दिख जायें। धर्मवीर भारती जी तो कुछ दिन की मेहनत के बाद हिन्दी डिपार्टमेंट में दिखाई दे गये। लेकिन बच्चन जी नहीं दिखे। एक दिन पता चला कि बच्चन जी फलां टाइम में आने वाले हैं हमलोगों ने तय किया कि आज कुछ भी हो जाये उनको देखना ही है। बच्चन जी तय समय पर आये, कार से उतरे और फटाफट डिपार्टमेंट में घुस गये। हमलोग फिर ठीक से नहीं देख पाये तो बड़ी वाली आलपीनें लाकर उनकी कार को पंक्चर कर दिया और ये सोचकर खुश होने लगे कि अब तो बच्चन जी जरूर दिखेंगे, लेकिन जब बच्चन जी आये तो पंक्चर देखकर वो फिर फटाफट अपने डिपार्टमेंट में घुस गये और उनकी पंक्चर कार कोई और ठीक कराने ले गया। निराश होकर हमलोग उनकी कुछ झलक देख लौट आये थे। इस घटना के करीब चार-पाँच महीने बाद हिन्दी विभाग में एक कार्यक्रम होने वाला था जिसमें स्वलिखित कविताओं का पाठ करना था। मुझे पता चला कि इस प्रतियोगिता को जज करने के लिये हरिवंश राय बच्चन आने वाले हैं तो मैंने निश्चय किया कि इस प्रतियोगिता में अवश्य भाग लूँगी। मैने जयशंकर प्रसाद, महादेवी वर्मा, सुमित्रानंदन पंत, सूर्यकांत त्रिपाठी निराला आदि तमाम बड़े कवियों की किताबें इकट्ठा की, सबकी कवितायें पढ़ना शुरू किया, कविताओं के अच्छे-अच्छे भाव उठाकर मैंने अपनी कविता तैयार कर ली, जोड़-तोड़ से कविता बहुत अच्छी बन पड़ी। कार्यक्रम में मैंने सुनाया। बच्चन जी आये तो हमलोग की साध पूरी हो गई। हमलोग उन्हें लगातार देखे जा रहे थे। कार्यक्रम के बाद बच्चन जी ने खड़े होकर रिजल्ट घोषित किया, फिर एक छोटा सा भाषण दिया और उसमें उन्होंने कहा कि मैं बड़ा प्रसन्न हूँ कि इतनी छोटी उम्र में आपलोगों ने इतना अच्छा लिखा, आपलोगों के पास इतना ज्ञान, इतनी कोमलता, इतना भाव, भाषा में इतनी रवानगी है, मैं आपलोगों को साधुवाद देता हूँ। फिर मेरी तरफ देख कर कहने लगे कि अंत में आपलोगों को एक सलाह देना चाहूँगा कि उधार की ली हुई भाषा और उधार के लिये हुये भाव बहुत दिनों तक जीवन में साथ नहीं देते…। मैं समझ गई कि मेरी चोरी पकड़ी गई तब मैंने उनके सामने ही अपने कानों को हाथ लगाया और मन ही मन कहा कि अब कविता कभी नहीं लिखूँगी। इस तरह बच्चन जी से मेरी पहली मुलाकात हुई।
सवाल – अमूनन पढ़ने के प्रति रूझान घर या संगत से आता है। क्या आपमें साहित्य के संस्कार बीज का रोपण का भी यही कारण रहा? आप कब से लिख रही है?
जवाब – मैं स्कूल-काॅलेज में खूब लिखती थी। वहां की मैगजीनों में। हमारे जमाने में स्वरचित काव्य पाठ हुआ करते थे। मैं उनमें हिस्सा लेती थी। उस वक्त साहित्य हमारे साथ-साथ चलता था। असल में घर में ही साहित्य के बीज मिल गए थे। मेरे पिताजी बहुत विद्वान थे। उन्होंने हिंदी, अंग्रेजी और संस्कृत में एमए किया था। उनका हिंदी से अधिक प्रेम था। पिताजी अध्यापक थे। छुटपन से हमें साहित्य का रस आता था। मेरे पिताजी ने सिखाया था कि साहित्य का असली रस लेना है तो शब्दों के अर्थ नहीं जानाओ। शब्द का मर्म जानों। फिर साहित्य का रस आएगा। मैं मुरादाबाद में पैदा हुई हूं। मैं सुभाष नेशनल काॅलेज, उन्नाव की लाइब्रेरी से बुक ले जाती और तीसरे दिन पढ़कर वापिस कर देती। पिताजी ने सिखाया था कि डिबेट जीतने के लिए विषय के हित में नहीं बोलो।
सवाल – अपनी साहित्य साधना के बारे में कुछ बताएं। आज के युवाओं को क्या कहना चाहेंगी?
जवाब – मैंने एक पुस्तक में लिखा है कि हिंदी पाठकों के लिए साहित्य कोई रुचि का विषय नहीं। हिंदी पाठक खरीद कर पत्र-पत्रिका नहीं पढ़ता। वह सस्ती कुरुचिपूर्ण साम्रगी की तलाश में रहता है। हिंदी में पाठक वर्ग है ही नहीं। हिंदी में सक्रिय व स्थिर पाठक वर्ग की संख्या बहुत कम है। हिंदी पाठक वर्ग को लेकर वर्ष 1960 में कुछ ऐसी ही अवधारणाएं थीं। हिंदी के पाठकों की गिनती गंभीर श्रेणी में नहीं की जाती थी। इन तमाम अवधारणाओं के बावजूद एक शख्स ने प्रण लिया कि वह इस भ्रम को दूर करेंगे। वह साबित कर देंगे कि हिंदी में न सिर्फ पाठक-वर्ग है, बल्कि वह बड़ी संख्या में है। उनका मानना था कि आप दो कदम आगे बढ़िए तो वह चार कदम आगे बढ़ कर स्वागत करने को तत्पर हैं, हां मगर आपको उन तक पहुंचने की पगडंडियां ढूंढ़ निकालनी होगी। उनका मानना था कि जो लोग हिंदी के पाठक को गिरी निगाह से देखते हैं, सिर्फ वही इस मिथ पर विश्वास जमाये रखना चाहते हैं और इसका निष्ठापूर्वक प्रचार करते हैं। कुछ ऐसी ही थी डॉ धर्मवीर भारती की साहित्य साधना। मुझे यह गौरव हासिल है कि मैं उनके इस पथ की पाथेय रही हूं। एक पत्रकार की जिम्मेदारी पूरी करने के साथ-साथ उन्होंने आम लोगों को भी साहित्य से जोड़ने का कदम उठाया। उन्होंने ऐसे साहित्य का सृजन करना प्रारंभ किया, जो स्तरीय होने के साथ-साथ सरल भी हो और सामान्य भी ताकि वे आम लोगों की पहुंच बन चके। इसे एक व्यक्ति की निःस्वार्थ साधना ही कह सकते हैं कि उन्होंने लोगों को यह तर्क समझाने की कोशिश की कि यह तो हिंदी पत्रकारिता व साहित्य का ही काम है कि उस पाठक के मर्म तक पहुंचने के सही रास्ते खोज निकाले। आज का युवा या कोई भी यदि साहित्य का रसास्वादन करना चाहता है, तो उसे शब्द के मर्म को समझना होगा। बिना इसके रस मिलेगा ही नहीं।
सवाल – सरकार बेटी पढ़ाओ, बेटी बचाओ की नीति जनता अपनाए इसके लिए पुरजोर कोशिश करती है। आखिर समृद्ध भारत की नींव हैं बेटियां। बेटियां पढ़ी-लिखी होंगी, तो देश तरक्की करेगा। आपके जमाने लड़कियां क्या पढ़ती थीं? उस समय क्या स्थिति थी?
जवाब – पढ़ती थीं, लेकिन कम। मेरे काॅलेज में बहुत कम लड़कियां थीं। बड़ा विचित्र लगता था। क्लास में ऐसी सीट पर बैठती थी जहां टीचर का चेहरा सामने की तरफ हो। जब मैं इलाहबाद गई, तब पता चला कि यहां लड़कियां अलग पढ़ती हैं और लड़के अलग। एम.ए. में लड़कियां कम होती थीें तो को-एड काॅलेज में जाते थे। बचपन से ही मेरा दिमाग ट्रेंड कर दिया गया था हिंदी साहित्य का रस लेने को। हिंदी मे ंतो काफी तेज थी, लेकिन अन्य सब्जेक्ट्स में उतनी तेज नहीं थी।
प्रस्तुति: सुभाष चंद्र
Meri to saiutan rahi dharamyug




74 Comments
stromectol tablets uk – buy ivermectin for humans tegretol ca
cheap amoxil – buy valsartan generic buy ipratropium 100mcg without prescription
zithromax 250mg canada – buy tinidazole generic buy bystolic medication
order prednisolone 5mg generic – buy omnacortil 5mg online cheap buy generic progesterone 200mg
order lasix 40mg without prescription – cheap betamethasone3 order betnovate 20 gm generic
gabapentin 800mg usa – sporanox cost sporanox 100mg tablet
augmentin 625mg cost – nizoral tablet duloxetine oral
buy generic doxycycline over the counter – order glucotrol 10mg pills order glucotrol 5mg for sale
order augmentin 375mg without prescription – buy augmentin 1000mg online cheap buy cymbalta pills for sale
buy rybelsus online – oral semaglutide 14mg buy periactin 4mg generic
order sildenafil 50mg sale – buy cialis canada tadalafil 10mg us
order atorvastatin 80mg pills – buy atorvastatin online cheap zestril 10mg brand
buy cenforce generic – where can i buy glycomet glycomet 500mg oral
order lipitor 80mg without prescription – generic amlodipine buy zestril 10mg generic
order atorvastatin 20mg for sale – buy amlodipine pills brand lisinopril 10mg
omeprazole pills – how to buy tenormin buy tenormin without a prescription
purchase medrol – buy triamcinolone 4mg sale how to buy aristocort
desloratadine 5mg us – priligy for sale online buy priligy 30mg
order generic cytotec 200mcg – xenical order online buy diltiazem 180mg for sale
zovirax 800mg pills – zovirax 800mg generic rosuvastatin pill
domperidone pills – order generic cyclobenzaprine brand cyclobenzaprine
order domperidone pills – tetracycline drug buy cyclobenzaprine pills
brand inderal 20mg – buy generic methotrexate 5mg oral methotrexate
medex online – order hyzaar generic buy generic hyzaar over the counter
buy levofloxacin 250mg for sale – purchase zantac for sale buy zantac 150mg for sale
order nexium generic – buy esomeprazole for sale order imitrex 25mg
buy meloxicam 7.5mg generic – where can i buy mobic tamsulosin 0.4mg oral
buy zofran 4mg online – buy zocor paypal simvastatin ca
purchase provigil for sale modafinil buy online buy provigil online cheap buy generic provigil modafinil 200mg brand buy modafinil pill purchase modafinil online cheap
I couldn’t resist commenting. Warmly written!
This is a topic which is virtually to my callousness… Many thanks! Exactly where can I find the connection details for questions?
purchase zithromax – buy ciprofloxacin 500 mg generic buy flagyl 400mg pill
buy semaglutide generic – cyproheptadine order order cyproheptadine 4 mg pill
oral domperidone – buy cyclobenzaprine 15mg generic order flexeril online
cost amoxil – buy amoxicillin no prescription ipratropium cheap
order azithromycin 500mg without prescription – tinidazole over the counter buy bystolic pills for sale
nexium capsules – anexa mate order esomeprazole 40mg pills
buy warfarin pill – coumamide buy generic losartan for sale
meloxicam drug – tenderness mobic 7.5mg drug
deltasone 20mg canada – aprep lson deltasone 40mg price
buy amoxil – https://combamoxi.com/ buy amoxil generic
lexapro 10mg oral – https://escitapro.com/ escitalopram pills
cenforce 100mg pills – https://cenforcers.com/# buy cenforce 100mg online cheap
buy tadalafil cheap online – https://ciltadgn.com/# when should you take cialis
cialis 100mg review – how long does cialis take to work cialis coupon 2019
zantac 300mg ca – click order zantac 300mg generic
goodrx sildenafil 100 – https://strongvpls.com/ buy viagra at cvs
I couldn’t hold back commenting. Warmly written! https://buyfastonl.com/isotretinoin.html
More posts like this would make the blogosphere more useful. click
More posts like this would make the blogosphere more useful. https://ursxdol.com/get-metformin-pills/
More posts like this would prosper the blogosphere more useful. https://prohnrg.com/product/atenolol-50-mg-online/
The depth in this serving is exceptional. this
The reconditeness in this piece is exceptional. https://ondactone.com/simvastatin/
I couldn’t hold back commenting. Adequately written! buy domperidone no prescription
This is a theme which is virtually to my heart… Diverse thanks! Faithfully where can I upon the acquaintance details for questions? http://bbs.yongrenqianyou.com/home.php?mod=space&uid=4272500&do=profile
dapagliflozin pill – this how to buy dapagliflozin
buy generic xenical – click orlistat pills
This is a question which is virtually to my heart… Myriad thanks! Quite where can I upon the acquaintance details an eye to questions? http://sglpw.cn/home.php?mod=space&uid=570564
You can protect yourself and your family by being alert when buying panacea online. Some pharmacopoeia websites function legally and provide convenience, reclusion, rate savings and safeguards over the extent of purchasing medicines. buy in TerbinaPharmacy https://terbinafines.com/product/lamictal.html lamictal
Thanks for sharing. It’s outstrip quality.
online gambling usa
online casino sports betting
online gambling united states
mgm gambling online online casino betmgm play betmgm Wisconsin
Harness the excitement of craps and sic bo in one place. In crown coin casino online, multi-language games cater to everyone. Roll the dice and claim victory!
Sweet Bonanza turns every spin into a delicious thrill ride. Collect sweet bonanza 1000 demo matching treats anywhere for payouts, then unleash the free spins round. Sweet rewards await!
Ignite the plains with fiery spins and fortune. buffalo slot jackpot delivers stacked symbols, retrigger heaven, and life-changing jackpots. Your big moment is now!
Discover why Chicken Road is going viral — simple rules, massive tension! Every step multiplies your stake until you decide it’s enough. High rewards for sharp timing!
Discover Chumba Casino: America’s favorite chumba casino redeem cash with real prize redemptions. Grab your welcome bonus of free Sweeps Coins and spin the best slots online. Play today, win tomorrow!
Crypto gambling evolved. Faster. Fairer. More rewarding. stake withdrawal time 2025+.
No deposit, all thrills—luckyland slots no deposit bonus delivers! Sign up and receive 7,777 Gold Coins plus 10 free Sweeps Coins. Spin away and turn your wins into redeemable cash!
kings maxxwins Casino: Wins start here. New players unlock 500 spins with a $5 bet and up to $1K credits on first losses. Join the action now!
Your next big win starts here at betmgm michigan. Sign up and receive up to $1,000 bonus plus $25 On The House. Thousands of players are winning right now — be next!
Originalni generika za zlomek ceny originalu > opravdovalekarna.cz
podpora ovulace
La securite avant tout : site agree et certifie. Prix les plus bas du web garantis. Emballage neutre, confidentialite totale. MediConfiance – on ne plaisante pas avec votre sante.careconnectclinic
Upon the millions enchanting big on fanduel casino Vermont – the #1 legitimate money casino app in America.
Pick up your $1000 TEASE IT AGAIN bonus and modify every spin, hand and rolling into official banknotes rewards.
Permanent =’pretty damned quick’ payouts, immense jackpots, and day in action – download FanDuel Casino now and start playing like a pro today!