Close
Home-Banner जनता दरबार टॉप स्टोरीज

वशीकरण और काले जादू पर बनी अजय देवगन की नई मूवी जीत रही है फैंस का दिल

वशीकरण और काले जादू पर बनी अजय देवगन की नई मूवी जीत रही है फैंस का दिल
  • PublishedMarch 8, 2024

अजय देवगन की मूवी ‘शैतान’ आज थियेटर्स में रीलीज़ हो चुकी है| वशीकरण और काले जादु पर बनी ये मूवी आपके रोंगटे खड़े कर देगी| मूवी में थ्रिलर के साथ साथ आपको कुछ नया सीखने को भी मिलेगा| इस मूवी में आपको पता चलेगा कि क्यूँ मम्मी पापा बचपन में बोलते थे कि किसी का भी दिया हुआ नहीं खाना चाहिए|

मूवी की कहानी की बात करे तो, मूवी की स्टार्टिंग एक खुशहाल परिवार से होती है| | इसमें आपको मुख्य किरदार में अजय देवगन दिख जाएंगे| मूवी में उनका नाम कबीर है और उनकी पत्नी के किरदार में आपको ज्योति (ज्योतिका) देखने को मिलेंगी| आपको बता दें कि ज्योतिका साउथ मूवीज की कलाकार हैं| इनकी एक्टिंग आपको इस मूवी में भी बहुत पसंद आएगी| मूवी में कबीर (अजय देवगन) और उनकी पत्नी ज्योति (ज्योतिका) अपने दोनों बच्चों के साथ खुशहाली से जीवन जी रहे होते हैं| तभी उनकी लाइफ में एंट्री होती हैं| वनराज (आर माधवन) की इनकी एक्टिंग भी आपको हैरान कर देंगी| वनराज एक बहुत ही शक्तिशाली काला जादू करने वाला होता है| वनराज  को काले जादू के साथ साथ वशीकरण में महारथ हासिल होती है| कबीर और ज्योति वनराज के मकसद से अनजान थे| उसको एक आम इंसान समझ रहे थे| पर इस खतरे से अनजान थे कि उनकी एक भूल उनके परिवार की जान ले लेगी|

आपको बता दें कि मूवी के डायरेक्टर विकास बहल ने 2023 में आई गुजराती मूवी वश का रीमेक ‘शैतान’ बनाया हैं| विकास बहल क्वीन जैसी हिट मूवीज भी बना चुके हैं| विकास बहल के फैन्स को उनकी मूवी का इंतजार हमेशा रहता है| ‘शैतान’ में भी उनकी कड़ी मेहनत नज़र आई है| साथ ही माधवन की एक्टिंग आपके होश उड़ा देंगी| इस मूवी के (जरिए ) एक्ट्रेस ज्योतिका ने भी हिंदी सिनेमा में वापसी की हैं| उनका कमबैक काफी दमदार है| पूरी स्टोरी जानने के लिए आपको मूवी जरूर देखनी चाहिए|

और पढ़ें-

सूर्य के उत्तरायण की कहानी मकर संक्रांति पर विशेष..

आइए जानें जीवन के 16 संस्कारों के बारे में, क्या है इनकी महत्ता

सैकड़ों हत्याओं का गवाह, दिल्ली का खूनी दरवाजा

 

Written By
टीम द हिन्दी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *