मंगलवार, 21 मई 2024
Close
Home-Banner टॉप स्टोरीज संस्कृति सभ्यता साहित्य

कौन है दुनिया की सबसे पुरानी भाषा, आइए जानते हैं

कौन है दुनिया की सबसे पुरानी भाषा, आइए जानते हैं
  • PublishedDecember , 2023

ancient language

Oldest language of world: पूरे विश्व में लगभग 7 हजार से ज्यादा भाषएं बोली जाती हैं, जिनमें से अधिकतर अब चलन से बाहर हो चुकी हैं। आज के वक्त पूरी दुनिया में मात्र 1 हजार भाषाएं ही बची हैं, जिन्हें बोली जाती हैं। हालांकि दुनिया में सबसे पुरानी भाषा को लेकर आजतक कोई एकमत नहीं है। हो भी क्यों ना हर सभ्यता को अपनी भाषा और बोली पुरानी ही लगती है। लेकिन किसी भी भाषा के टाइम फ्रेम को देखने के लिए उससे जुड़े साक्ष्य को खंगाला जाता है। इन साक्ष्यों के आधार पर भी कुछ कहना इतना आसान कहां। समूचे विश्व की बात करें तो आप पायेंगे कि संस्कृत, तमिल, चाइनीज, सुमेरियन और ईजिप्ट दुनिया की प्राचीन भाषाओं की रेस में शामिल हैं। आइए इनको बारी-बारी से देखते हैं-

संस्कृत भाषा

आपको तो पता है कि भारतीय संस्कृति का आधार रहा है वेद और सारे वेद संस्कृत में उल्लेखित हैं, यानी कि वेदों को संस्कृत में लिखा गया था। इसके अलावे भारत में पुरातात्विक खोज में प्राप्त गुफाओं और मंदिरों में भी संस्कृत में श्लोक लिखे मिले हैं। जब इन सब की कार्बन डेटिंग की गई है तो ये लगभग 6 हजार साल से भी ज्यादा पुराने बताए गए हैं।

संस्कृत भाषा का इस्तेमाल दुनिया को दो बड़े धर्मों यानी कि बौद्ध और जैन में भी आपको मिल जाएगा। अगर आप स्वर विज्ञान की बात करेंगे तो इसने भी यह सिद्ध किया है कि दुनिया की कई अन्य भाषाओं का आधार भी संस्कृत ही रहा है। कुछ वैज्ञानिकों का यह भी कहना है कि अगर अंतरिक्ष में कोई दूसरा ग्रह है जहां पर जीवन होने की संभावना है तो, वह भी हमारे धरती के सभी भाषाओं में संस्कृत को ही सबसे ज्यादा सुगम मानते हैं जिससे दूसरी दुनिया के लोग कनेक्ट कर सकें।

तमिल भाषा

तमिल को लेकर हमेशा से यह वाद-विवाद रहा है कि यह संस्कृत का  समकालीन है या इससे भी पुरानी। हालांकि तमिल भाषा, संस्कृत के बराबर ही पुरानी मानी जाती है। यह ऐसी भाषा है जिसे आज भी लगभग 8 करोड़ लोगों द्वारा बोली जाती है। यह भी लगभग 5 हजार साल पुरानी भाषा है। प्रति लिपि की बात की जाए तो तमिल का उल्लेख लगभग 3 हजार साल पुराना है। लेकिन तमिल को लेकर किसी भी तरह का गुफा लेखन के साक्ष्य नहीं मौजूद होने के कारण इसकी कार्बन डेटिंग नहीं हो सकी है, जिससे कि इसके कालक्रम के बारे में पुख्ता रूप से कुछ भी कहना इतना आसान नहीं।

ईजिप्टियन भाषा

ईजिप्ट की भाषा को काफी पुरानी भाषा मानी जाती है। स्थिति आज यह है कि इस भाषा को आज के समय में संस्कृत से भी कम बोलने वाले लोग बचें हैं। कहा जा रहा है कि यह भाषा जल्द ही लुप्त हो जाएगी। आर्कियोलॉजिस्ट की माने तो ईजिप्टियन भाषा 3500 साल से भी ज्यादा पुरानी है।

मंडारिन भाषा (चाईनीज)

कहा तो यह भी जाता है कि मैंडारिन दुनिया में सबसे ज्यादा बोली जाने वाली भाषा है। यह बहुत ही पुरानी भाषा है। आर्कियोलॉजकल रिकॉर्ड्स इसे 3 हजार साल से अधिक पुराना बता रहा है।

सुमेरियन भाषा

सुमेरियन को सबसे प्राचीन सभ्यताओं की गिनती में रखा जाता है। यह भाषा मेसोपोटामिया के समय से भी ज्यादा पुरानी बताई जाती है। हालांकि अब सुमेरियन भाषा लुप्त हो चुकी है।

इन पांचों भाषाओं को दुनिया की सबसे पुरानी भाषा माना जाता है। इनमें सबसे पुरानी भाषा कौन सी है, इसे लेकर इतिहासकारों और आर्कियोलॉजिस्ट के बीच मतभेद है। कोई संस्कृत को सबसे पुरानी भाषा मानता है तो कोई तमिल को । मुद्दा चाहे जो भी हो, भारतीय संस्कृति के लिए यह गर्व की बात है कि दुनिया की सबसे पुरानी भाषा इसी का हिस्सा है। भारत की एक और पुरानी सभ्यात है सिंधु घाटी सभ्यता, जिसे कि अभी तक पढ़ा ही नहीं जा सका है।

और पढ़ें-

भारतीय कालीन के इतिहास की बंद गलियों की कहानी

नीलगिरी, नीले पहाड़ों की सच्चाई के पीछे का रहस्य

 

Written By
टीम द हिन्दी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *