मंगलवार, 21 मई 2024
Close
Home-Banner टॉप स्टोरीज

जापान का भी चंद्रयान जैसा मिशन SLIM …….उड़ चला ।

जापान का भी चंद्रयान जैसा मिशन SLIM  …….उड़ चला ।
  • PublishedSeptember , 2023

japan lunar slim mission

आजकल दुनिया में सबको चांद पर पहुंचने की होड़ मची है। हाल ही में भारत ने अपना चंद्रयान-3 मिशन पूरा किया है। चंद्रयान-3 की सफलता के बाद भारत दुनिया में ऐसा करने वाला चौथा देश बन गया है। अब इस रेस में जापान भी अपनी किस्मत आजमाना चाहता है। जापान का चंद्रयान मिशन आज तड़के भारतीय स्थानीय मानक समय के अनुसार सुबह के 8:42 पर लॉन्च हुआ।

जापान का चंद्रयान मिशन कब होगा पूरा

जापान अपने इस चंद्रयान मिशन को लेकर काफी उत्साहित है। जापान का भी सपना रहा है कि वह ऐसा करने वाले सफल देशों की लिस्ट में अपना नाम देखें। सबकुछ ठीक रहा तो। जापान अपने चंद्रयान मिशन जैसे SLIM मिशन का लगभग 3 से 4 महिन में सफलता का जश्न मना रहा होगा। जापान ने अपने चंद्रयान जैसे मिशन में एक लैंडर स्मार्ट लैंडर फॉर इनवेस्टिगेंटिंग मून(SLIM) भी लगाया है। जापान के इस चंद्रयान जैसे मिशन का लैंडर लगभग एक साल बाद चांद पर उतरेगा।

जापान ने चंद्रयान जैसे मिशन के साथ टेलिस्कॉप भी किया लॉन्च

जापान ने जिस रॉकेट से चंद्रयान जैसे मिशन को लॉन्च किया। उसमें एक टेलिस्कॉप और एक लैंडर भी है।   ।जापान के यह चंद्रयान जैसा लैंडर SLIM वजन में काफी हल्का है।जापान एयरोस्पेस एक्सपलोरेशन एजेंसी(JAXA) ने तनेगाशिमा स्पेस सेंटर से इस रॉकेट को छोड़ा है। जापान का यह स्पस सेंटर इसके दक्षिणी हिस्से में स्थित है।

japan slim mission

भारत के साथ कड़ा मुकाबला

हाल ही भारत ने सफल चंद्रयान मिशन लॉन्च किया है । भारत के इस सफल चंद्रयान मिशन और विक्रम लैंडर के दक्षिण ध्रुव पे सफलतापूर्वक लैंडिंग के बाद जापान के लिए SLIM को सफल लैंडिंग कराना एक चुनौती जैसा होगा। रूस के लूना-25 मिशन (luna mission) के क्रैश के बाद सारी दुनिया की नज़र भारत के चंद्रयान मिशन और विक्रम लैंडर पर टिकी थी । अब सारी दुनिया की नज़र जापान की SLIM मिशन पर है। ऐसे में जापान के लिए यह एक बड़ी चुनौती होगी की वह इसके सफल लैंडिंग में कोई कसर ना छोड़े। अगर जापान SLIM को सफलतापूर्वक उतार पाया तो वह पूरी दुनिया में ऐसा करने वाला पांचवा देश बन जायेगा।

और पढ़ें-

कालबेलिया डांस का संबंध है सांपों से। जानिए कैसे…

क्या आप जानते हैं…सिर्फ भगवान विश्वकर्मा नहीं हैं भारत में वास्तु के देवता…

 

Written By
टीम द हिन्दी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *