खण्ड खण्ड से ही मिलकर बनेगा ‘अखण्ड भारत ‘ |

मैं सर्वस्व हूँ,
मैं समग्र हूँ
मैं सर्वत्र हूँ
मैं भारत हूँ।
– तरुण शर्मा
भारतीय संस्कृति विश्व की सर्वश्रेष्ठ संस्कृति है। आज का भारतवर्ष जो कभी आर्यावर्त के नाम से जाना जाता था, दुनिया का प्राचीनतम राष्ट्र है। भारतवर्ष दुनिया को ज्ञान, विज्ञान और संस्कार प्रदान करने वाला राष्ट्र रहा है। जब दुनिया अज्ञानता के अन्धकार में जी रही थी तब ज्ञान का सूर्य भारतवर्ष से निकलकर समूची दुनिया पर ज्ञान वर्षा कर रहा था। 2500 सालों के ज्ञात इतिहास में यह मिलता है कि, 24 बार भारतवर्ष को खंडित किया जा चुका है।
भारत के प्राचीन समय के अविभाजित स्वरूप को ‘अखंड भारत’ कहा जाता है। प्राचीन काल में भारत में वर्तमान के देश अफगानिस्तान, पाकिस्तान, तिब्बत, भूटान, म्यांमार, बांग्लादेश, श्रीलंका, मलेशिया, फिलिपिंस, थाइलैंड, वियतनाम, कंबोडिया, इंडोनेशिया, लाओस, मालदीव, सिंगापुर, ब्रुनेई, नेपाल आदि शामिल थे।
आज जो हिन्दुस्तान है वह भारतवर्ष का एक टुकड़ा मात्र है। जिसे आर्यावर्त कहते हैं वह भी भारतवर्ष का एक हिस्साभर है और जिसे भारतवर्ष कहते हैं वह तो जम्बू द्वीप का एक हिस्सा मात्र है। जम्बू द्वीप में पहले देव-असुर और फिर बहुत बाद में कुरुवंश और पुरुवंश की लड़ाई और विचारधाराओं के टकराव के चलते यह जम्बू द्वीप कई भागों में बंटता चला गया।
भारत को कई आक्रांताओं ने लुटा। भारत पर शकों, मुगलों, हूणों, यूनानियों, फ्रांसीसियों और अंग्रेजों ने कई हमले किए। लेकिन इतिहास में कहीं भी ऐसा नहीं मिलता कि इन्हीं आक्रांताओं ने अफगानिस्तान, म्यांमार, श्रीलंका, नेपाल, तिब्बत, भूटान, मलेशिया जैसे देशों पर भी हमला किया हो क्योंकि तब ये समस्त भू-भाग आर्यावर्त के अंतर्गत ही आते थे।
बौद्धकाल में विचारधाराओं की लड़ाई अपने चरम पर चली गई। ऐसे में चाणक्य की बुद्धि से चंद्रगुप्त मौर्य ने एक बार फिर भारतवर्ष को फिर से एकजुट कर एकछत्र के नीचे ला खड़ा किया। बाद में सम्राट अशोक तक राज्य अच्छे से चला। अशोक के बाद भारत का पतन होना फिर शुरू हुआ।
नए धर्म और संस्कृति के अस्तित्व में आने के बाद भारत पर पुन: आक्रमण का दौर शुरू हुआ और फिर कब उसके हाथ से सिंगापुर, मलेशिया, ईरान, अफगानिस्तान छूट गए पता ही नहीं चला और उसके बाद मध्यकाल में संपूर्ण क्षेत्र में हिन्दुओं का धर्मांतरण किया जाने लगा और अंतत: बच गया हिन्दुस्तान। धर्मांतरित हिन्दुओं ने ही भारतवर्ष को आपस में बांट लिया।
1947 में अंग्रेज भारत छोड़ने के पहले भारत का एक और बंटवारा पाकिस्तान के रूप में करके गए। 14 अगस्त 1947 को अंग्रेजों ने भारत को विभाजित करते हुए पूर्वी पाकिस्तान एवं पश्चिमी पाकिस्तान के रूप में बांट दिया। मोहम्मद अली जिन्ना 1940 से ही धर्म के आधार पर एक अलग देश की मांग कर रहे थे जो बाद में पाकिस्तान बना। 1971 में भारत के ही सहयोग से पाकिस्तान फिर से बांटा गया और बांग्लादेश का निर्माण हुआ।
लोकनायक जयप्रकाश नारायण कहते हैं, ‘भारत, पाकिस्तान और बांग्लादेश इन तीनों देशों में रहने वाले लोग वस्तुतः एक ही राष्ट्र भारत के वासी है। हमारी राजनीतिक इकाइयां भले ही भिन्न हो, परंतु हमारी राष्ट्रीयता एक ही रही है और वह है भारतीय।’
यदि इतिहास उठाकर देखे तो भारत को एकसूत्र में बांधने वाली एक सराहनीय घटना देखने को मिलती है, और वह घटना है – ‘562 रियासतों का भारत में विलय!’ अंग्रेजी हुकूमत द्वारा भारत छोड़ने के पश्चात देश की 562 रियासतों के अति महत्वाकांक्षी शासकों को एक अखंड भारत में पिरोने का काम बेहद मुश्किल था। यह दुर्गम कार्य सरदार पटेल ने अपने बुद्धि चातुर्य और राजनैतिक कौशल से सफलतापूर्वक संपन्न किया। देश की 562 रियासतों का बिना शस्त्र उठाए एकत्रीकरण कर चुके सरदार पटेल के सामने अब जूनागढ़, हैदराबाद और जम्मू-कश्मीर की रियासतें आजाद भारत की सबसे बड़ी चुनौती थी। उनके नहीं मानने से कई और रियासतों के विद्रोही होने की संभावना हो सकती थी। देश के पहले गृहमंत्री और उप-प्रधानमंत्री बने सरदार पटेल ने पाकिस्तान परस्त जूनागढ़ निजाम को और फिर हैदराबाद निजाम को घुटने टेकने पर विवश कर दोनों रियासतों का विलय कर लिया। सरदार पटेल द्वारा इन सब रियासतों का सफलतापूर्वक एकत्रीकरण किए जाने के कारण ही देश उन्हें ‘लौह पुरुष’ के नाम से जानता है।
अलग-अलग कालखंड में भारतवर्ष को विभिन्न देशों में बांट दिया गया। अब इन खंडों को एक-एक करके पुन: भारत में मिलाकर ही अखंड भारत का पुनर्निर्माण किया जा सकता है। इन देशों को भारत में मिलाना असंभव जैसा लगता है लेकिन असंभव है नहीं।
संघ के सरसंघचालक मोहन भागवत कहते हैं कि, ‘जब पूर्वी और पश्चिमी जर्मनी एक हो सकते हैं तो फिर अखंड भारत क्यों नहीं? भागवत ने ये भी कहते हैं कि, दुनिया के कल्याण के लिए गौरवशाली अखंड भारत की जरूरत है, छोटे किए गए भारत को फिर से एकजुट करने की जरूरत है। उन्होंने कहा था कि जब बंटवारा संभव है तो फिर अखंड भारत भी संभव है।’
Khand Khand se mil kar banega Akhand Bharat
17 Comments
ivermectin 6 mg over counter – ivermectin 6 mg stromectol buy generic tegretol online
order absorica online cheap – decadron 0,5 mg cost oral zyvox
azithromycin uk – buy zithromax 500mg online cheap buy generic nebivolol online
neurontin 100mg price – buy generic sporanox online sporanox pill
buy furosemide generic – order betamethasone 20gm online cheap3 order betamethasone online cheap
buy monodox sale – order generic glipizide glipizide drug
brand augmentin 625mg – cost cymbalta 20mg duloxetine 40mg drug
order augmentin 625mg – augmentin order order cymbalta 40mg online cheap
buy semaglutide pills – buy generic levitra periactin 4mg brand
order tizanidine 2mg without prescription – purchase tizanidine pills microzide 25 mg tablet
tadalafil without prescription – buy cialis 10mg online cheap order viagra 50mg online cheap
sildenafil professional – cialis next day delivery buy cialis 20mg
cenforce 50mg canada – cenforce 100mg brand order generic glucophage 500mg
buy prilosec 20mg generic – buy tenormin sale order tenormin 100mg pill
methylprednisolone pills canada – order lyrica pill purchase triamcinolone
misoprostol generic – buy xenical online order diltiazem
buy zovirax online cheap – order zovirax 800mg online cheap crestor 20mg generic