इतिहास हो गया ऋषिकेश का लक्ष्मण झूला

टीम हिन्दी
वर्तमान को जब इतिहास बनता देखें, तो एक अजीब सी स्थिति होती है। यही स्थिति 12 जुलाई, 2019 को ऋषिकेश में हुई। यहां गंगा नदी पर स्थित ऐतिहासिक ‘लक्ष्मण झूला’ को बंद कर दिया गया। दरअसल, विशेषज्ञों का मानना है कि यह पुल और अधिक भार सहन नहीं कर सकता। उत्तराखंड सरकार के अतिरिक्त मुख्य सचिव ओम प्रकाश ने आदेश देते हुए जानकारी दी कि यह पुल विशेषज्ञों की एक टीम के सुझाव के बाद बंद कर दिया गया है। विशेषज्ञों ने पाया कि पुल के ज्यादातार हिस्से ‘बहुत कमजोर’ हो गए हैं, या ‘गिरने’ की स्थिति में हैं। इस पुल को लोगों की आवाजाही सहित सभी तरह के यातायात के लिए फौरन बंद करने का सुझाव दिया था क्योंकि ये पुल और अधिक भार सहन करने की हालत में नहीं है।
इस पुल पर हाल के समय में अप्रत्याशित तरीके से लोगों की आवाजाही बढ़ गई और यह अब एक तरफ झुका हुआ लग रहा है। विशेषज्ञों का मानना है कि इस पुल का इस्तेमाल किया जाना जोखिम भरा हो सकता है। इसे ध्यान में रख कर यह फैसला किया गया।
बता दें कि यह पुल ऋषिकेश में गंगा नदी पर 1923 में बना था। नदी के दोनों हिस्सों को जोड़ने का इस्तेमाल दुनिया भर से आने वाले श्रद्धालु और स्थानीय लोग करते हैं। प्रशासन का कहना है कि इस पुल पर लोगों की अधिक संख्या के कारण ज्यादा बोझ पड़ रहा था। वहीं पुल की जीर्ण-शीर्ण अवस्था को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा के लिहाज से इसे बंद करने का आदेश दिया।
इससे पहले इसी साल जनवरी में पुल के ढांचे की जांच कराई गई थी। इस दौरान जांच एजेंसी ने पुल के कमजोर होने और इसके पैदल आवागमन के लायक ना होने की जानकारी दी थी। एजेंसी ने पुल पर अधिक भार पड़ने की स्थिति में यहां किसी हादसे की आशंका भी जताई थी, जिसे देखते हुए अधिकारियों ने अब इसपर आम लोगों के आवागमन को प्रतिबंधित करने का आदेश दे दिया।
लक्ष्मण झूला ऋषिकेश आने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों के लिए आकर्षण का एक मुख्य केंद्र रहा है। यह पुल टिहरी जिले में तपोवन गांव को नदी के पश्चिमी तट पर स्थित पौड़ी जिले के जोंक से जोड़ता है। बताया जाता है कि महाकाव्य रामायण के एक महत्वपूर्ण पात्र लक्ष्मण ने इसी स्थान पर जूट की रस्सियों के सहारे नदी को पार किया था। इस पुल पर ‘गंगा की सौगंध’, ‘ सन्यासी’ और लोकप्रिय जासूसी धारावाहिक ‘सीआईडी’ की शूटिंग भी हुई है।
पुरातन कथनानुसार भगवान श्रीराम के अनुज लक्ष्मण ने इसी स्थान पर जूट की रस्सियों के सहारे नदी को पार किया था। स्वामी विशुदानंद की प्रेरणा से कलकत्ता के सेठ सूरजमल झुहानूबला ने यह पुल सन् 1889 में लोहे के मजबूत तारों से बनवाया, इससे पूर्व जूट की रस्सियों का ही पुल था एवं रस्सों के इस पुल पर लोगों को छींके में बिठाकर खींचा जाता था। लेकिन लोहे के तारों से बना यह पुल भी 1924 की बाढ़ में बह गया। इसके बाद मजबूत एवं आकर्षक पुल बनाया गया। इस पुल के पश्चिमी किनारे पर भगवान लक्ष्मण का मंदिर है जबकि इसके दूसरी ओर श्रीराम का मंदिर है। कहा जाता है कि श्रीराम स्वयं इस सुंदर स्थल पर पधारे थे। पुल को पार कर बाईं ओर पैदल रास्ता बदरीनाथ को तथा दायीं ओर स्वर्गाश्रम को जाता है। केदारखंड में इस पुल के नीचे इंद्रकुंड का विवरण है, जो अब प्रत्यक्ष नहीं है।
Itihas hogya rishikesh ka lakshman jhula
30 Comments
buy oral stromectol – cheap candesartan tegretol 400mg pill
oral accutane – buy zyvox paypal linezolid 600mg canada
amoxicillin pills – oral ipratropium 100mcg ipratropium us
buy azithromycin pill – nebivolol pill order nebivolol generic
buy omnacortil 20mg generic – cheap prednisolone 20mg how to get prometrium without a prescription
order furosemide 100mg – order nootropil for sale order betamethasone 20gm for sale
neurontin 600mg oral – neurontin 600mg ca purchase sporanox for sale
buy generic clavulanate – amoxiclav usa duloxetine 20mg tablet
order monodox sale – buy generic ventolin 4mg cost glucotrol
order augmentin 1000mg generic – buy augmentin generic buy duloxetine 20mg sale
rybelsus 14mg pill – rybelsus cheap buy cyproheptadine 4 mg for sale
purchase tizanidine generic – plaquenil 200mg without prescription order generic hydrochlorothiazide 25 mg
female cialis cvs – brand sildenafil 100mg sildenafil 100mg tablet
sildenafil citrate 50 mg – order sildenafil 50mg pill cialis daily
atorvastatin over the counter – brand atorvastatin buy lisinopril online cheap
cenforce 100mg pill – cenforce 100mg for sale buy generic glycomet 500mg
atorvastatin 40mg drug – purchase zestril generic order zestril 5mg online cheap
buy atorvastatin 10mg pill – buy prinivil pill prinivil pills
cost prilosec – treat heartburn cost atenolol 50mg
how to get methylprednisolone without a prescription – order triamcinolone 10mg online cheap order triamcinolone 4mg online
cost desloratadine – priligy online priligy 60mg canada
buy cytotec no prescription – orlistat usa buy diltiazem online cheap
zovirax 400mg pill – buy zovirax 800mg for sale rosuvastatin brand
oral motilium – cyclobenzaprine us order cyclobenzaprine 15mg online
domperidone cost – order motilium 10mg buy cyclobenzaprine medication
order inderal 10mg – buy clopidogrel cheap methotrexate 10mg
warfarin for sale – buy coumadin cheap how to get hyzaar without a prescription
buy levaquin 250mg pill – avodart price order generic zantac 300mg
buy esomeprazole 40mg online – nexium uk buy imitrex paypal
buy zofran sale – purchase zocor for sale simvastatin ca