मंगलवार, 21 मई 2024
Close
Home-Banner संपूर्ण भारत सभ्यता साहित्य

करेंगे ऐसी गलती, तो मनी प्लांट लाभ की जगह देगा नुकसान

करेंगे ऐसी गलती, तो मनी प्लांट लाभ की जगह देगा नुकसान
  • PublishedDecember , 2023

MONEY PLANT

MONEY PLANT AND VASTU: भारत के ज्यादातर घरों में आपको मनी प्लांट का पौधा लगा हुआ दिख जाएगा। लेकिन क्या आपको पता है कि मनी प्लांट को किस तरह और कहां लगाएं कि इससे आपको इसका भरपूर फायदा मिल सके। मनी प्लांट का ज्यादा से ज्यादा फायदा लेने के लिए उसका सही दिशा में स्थित होना बहुत ही जरूरी है। मनी प्लांट की उर्जा अगर घर की सकारात्मक उर्जा से मेल नहीं खा रही तो आपको इसका बेहतर फायदा ना मिल पाए शायद। अगर आप मनी प्लांट को घर में सही दिशा में लगाते हैं तो इसकी सकारात्मक उर्जा से घर में सुख-समृद्धि की वर्षा होती है। आइए जानते हैं मनी प्लांट के बारे में कुछ जानकारियों को।

धन और समृद्धि का स्त्रोत- मान्यता यह है कि मनी प्लांट को घर में लगाने से सुख और संपत्ति में वृद्धि होती है। कहते हैं आपके घर में लगा इसका बेल का फैलाव जितना ज्यादा होगा, आपके घर में उतनी ही धन की वृद्धि होती है। इसकी लताओं का विस्तार आपके सुखों का फैलाव करता है।

इसे लगाने की कौन सी है सही दिशा- वास्तुशास्त्र में मनी प्लांट को घर की आग्नेय कोण वाली दिशा में लगाने की सलाह दी जाती है। वास्तुविद् की माने तो घर के आग्नेय दिशा में लगाने से आपके घर का आग्नेय दोष दूर होता है। यह दिशा आपके जीवन में सकारात्मक उर्जा के लाभ को बढ़ाता है।

आपके शुक्र को करता है मजबूत- जब आप मनी प्लांट को घर के आग्नेय कोण की दिशा में लगाते हैं तो यह आपके शुक्र को मजबूत करता है। चूकि इस दिशा के अधिष्ठाता स्वयं भगवान गणेश हैं। इसलिए आपके जीवन में सुख की वर्षा होती रहती है। घर के आग्नेय कोण का प्रतिनिधि शुक्र है। इसलिए इसका बेल अथवा लता का घर के आग्नेय दिशा में फैलाव आपको जीवन को उन्नति प्रदान करता है।

पक्के घर में अवश्य लगाएं- जी हां अगर आपके घर में कच्ची जमीन ना हो तो आपको निश्चित तौर मनी प्लांट लगाना चाहिए। आजकल के समय में घर के अंदर से पूरी तरह जमीन पक्के होते हैं। इसलिए आपके घर में शुक्र स्थापित नहीं होता। क्योंकि शुक्र कच्ची जमीन का ही कारक है। इसलिए अगर आप फ्लैट आदि में रह रहे हों तो आपको अपने घर में मनी प्लांट को जरूर से जरूर लगाना चाहिए।

वास्तुशास्त्र दिशाओं की सकारात्मक और नकारात्मक ऊर्जा के सिद्धांत पर काम करता है। वास्तु की माने तो घर में रखी हर एक चीज की अपनी शुभ दिशा होती है। अगर आप किसी भी चीज को उसके यथास्थान या सही दिशा में नहीं रखते तो आपको उसके नाकारात्मक असर को झेलना पड़ सकता है। मनी प्लांट लगाते समय कुछ बातों का ख्याल रखना होता है-

– आपक मनी प्लांट जितना हरा भरा होगा, उतना ही शुभ फल देगा। इसके पत्तों का मुरझाना या पीला अथवा सफेद हो जाना अशुभता की निशानी है। इसलिए कहा जाता है कि इसके खराब पत्तों को तुरंत ही हटा देना चाहिए।

– मनी प्लांट की लता या बेल हमेशा से ऊपर की ओर चढ़ी होनी चाहिए। जमीन पर फैला हुआ मनी प्लांट आपके स्थान के वास्तु दोषों को बढ़ाता है।

– मनी प्लांट को कभी भी घर के ईशान कोण यानी ऊत्तर-पूर्व दिशा में नहीं लगाना चाहिए। ईशाना कोण का अधिष्ठाता बृहस्पतिग्रह होता है और शुक्र तथा बृहस्तपति एक दूसरे के शत्रु कारक हैं। इसलिए कभी भी भूल कर घर के ईशान कोण में मनी प्लांट के पौधे को ना लगाएं।

– मनी प्लांट को कभी भी धूप वाली जगह पर ना लगाएं। इसके स्थान पर उसे छांव अथवा कम धूप वाले स्थान पर लगाएं। सबसे बेहतर उसे पानी में लगाना होता है।

और पढ़ें-

बर्बरीक से खाटू श्याम बनने की कहानी, आस्था और विश्वास का प्रतीक।

ठंड और जयपुरिया रजाई, याद आई की नहीं आई

किसने दिया श्राप, विलुप्त हो गई सरस्वती नदी

 

 

Written By
टीम द हिन्दी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *