मंगलवार, 21 मई 2024
Close
Home-Banner टॉप स्टोरीज हाल फिलहाल

साल 2024 में चार ग्रहण के बाद भी नहीं लगेगा एक भी सूतक, आखिर क्यों

साल 2024 में चार ग्रहण के बाद भी नहीं लगेगा एक भी सूतक, आखिर क्यों
  • PublishedDecember , 2023

ECLIPSES IN 2024:नए साल यानी कि 2024 में 2 सूर्य ग्रहण और 2 चंद्र ग्रहण लगने के बाद भी एक भी सूतक काल नहीं लगेगा। आपको बता दें कि जब चंद्रमा, पृथ्वी और सूर्य के बीच आ जाता है तो इस घटना को सूर्य ग्रहण कहा जाता है। वहीं जब पृथ्वी, सूर्य और चंद्रमा के बीच में आ जाती है तो इसे चंद्र ग्रहण की संज्ञा दी जाती है। हिंदू धर्म में इस खगोलीय घटन का बहुत ज्यादा महत्व होता है। हिन्दू धर्म में ग्रहण काल के दौरान यानी कि सूतक काल में शुभ कार्यों की मनाही होती है।

आपको बता दें कि साल 2024 में पहला सूर्य ग्रहण 8 अप्रैल को लगेगा। 8 अप्रैल को ग्रहण का समय रात के 9 बजकर 12 मिनट से शुरू होकर मध्यरात्रि 1 बजकर 25 मिनट रहेगा। इस दौरान ग्रहण का असर पश्चिमी एशिया, दक्षिण-पश्चिम यूरोप, आस्ट्रेलिया के साथ साथ अफ्रीका, अमेरिका आदि जगहों पर रहेगा। लेकिन यह भारत में नहीं दिखाई देगा। चूकि सूतक काल ग्रहण के 12 घंटे पहले ही शुरू हो जाता है और साल 2024 का पहला सूर्यग्रहण भारत में नहीं लगने जा रहा है। इसलिए यहां सूतक काल मान्य ही नहीं होगा।

आप साल का दूसरा सूर्यग्रहण 2 अक्तूबर को देख सकते हैं। इस दिन रात के 9 बजकर 13 मिनट से 3 बजकर 17 मिनट रात्रि तक ग्रहण देखा जा सकेगा। चूंकि इस बार का सूर्यग्रहण भी भारत में नहीं दिखने जा रहा है इसलिए साल 2024 में सूर्यग्रहण के दौरान को भी सूतक काल नहीं लगने वाला है।

हालांकि साल 2024 का पहला चंद्रग्रहण आस्ट्रेलिया, अफ्रीका और दक्षिण अमेरिका समेत अन्य जगहों पर देखा जा सकता है लेकिन यह भी सूर्य ग्रहण की तरह भारत में नहीं दिखने जा रहा है जिस कारण चंद्रग्रहण में भी कोई सूतक काल नहीं लगने जा रहा है। वहीं साल 2024 का दूसरा चंद्रग्रहण 18 सितंबर को लगने जा रहा है। इस दिन सुबह के 6 बजकर 12 मिनट से 10 बजकर 17 मिनट पर समाप्त होगा। आपको जानकर आश्चर्य लगे, लेकिन साल 2024 का दूसरा चंद्रग्रहण भी भारत में नहीं दिखने जा रहा। इसलिए यहाँ भी कोई सूतक काल नहीं लग रहा। मतलब कि भारत में दोनों सूर्यग्रहण और दोनों चंद्रग्रहण में से एक में भी सूतक नहीं लगेगा।

और पढ़ें-

पटियाला पैग के बारे में तो खूब सुना होगा, लेकिन क्या इसके पीछे की कहानी जानते हैं

आपका गरमा गरम समोसा, कहां से चलकर भारत पहुंचा…जानते हैं आप ?

भारत का वह प्रधानमंत्री जिसे अपने अंतिम दिनों में सड़क पर रहना पड़ा

 

Written By
टीम द हिन्दी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *