महिला दिवस पर PM मोदी की बड़ी घोषणा, 100 रुपए सस्ता हुआ एलपीजी

आज महिला दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की महिलाओं को एक बड़ा तोहफ़ा दिया है। प्राप्त सूचना के अनुसार अब महिलाओं को घरेलू गैस सिलेंडर पर 100 रुपये की छूट दी जाएगी। पीएम मोदी अपने ट्वीट में लिखते हैं – “महिला दिवस के अवसर पर आज हमने एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में 100 रुपये की छूट का बड़ा फैसला किया है। इससे नारी शक्ति का जीवन आसान होने के साथ ही करोड़ों परिवारों का आर्थिक बोझ भी कम होगा। यह कदम पर्यावरण संरक्षण में भी मददगार बनेगा, जिससे पूरे परिवार का स्वास्थ्य भी बेहतर रहेगा।” साथ ही वे कहते है -” रसोई गैस को और अधिक किफायती बनाकर हमारा लक्ष्य परिवारों की भलाई की दिशा में काम करते रहना है। इससे हम एक स्वस्थ पर्यावरण सुनिश्चित करना चाहते हैं। यह महिलाओं को सशक्त बनाने और उनके लिए जीवनयापन को आसान करने की हमारी प्रतिबद्धता दर्शाता है।”
पीएम मोदी अपने एक्स पर आज सुबह पोस्ट करते हुए लिखते है-‘अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं! हम नारी शक्ति की ताकत और साहस को सलाम करते हैं और विभिन्न क्षेत्रों में उनकी उपलब्धियों की सराहना करते हैं। हमारी सरकार शिक्षा, उद्यमिता, कृषि, प्रौद्योगिकी और अन्य क्षेत्रों में महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। पिछले दशक में यही हमारी उपलब्धियों में भी साफ झलकता है।’
पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय में राज्य मंत्री रामेश्वर तेली राज्यसभा में लिखित उत्तर में एक मह्त्वपूर्ण जानकारी देते है। वे बताते है कि आज केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत देशभर में 14.17 करोड़ मुफ्त एलपीजी सिलेंडर उपलब्ध कराए हैं।
पीएम मोदी जी के साथ साथ राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भी देशवासियों को महिला दिवस की शुभकामनाएं दीं। वे च ‘एक्स’ परलिखती है,”महिला दिवस पर सभी को मेरी शुभकामनाएं। यह नारी शक्ति का जश्न मनाने का अवसर है। किसी समाज का विकास उसकी महिलाओं द्वारा की गई प्रगति से मापा जाता है।”
और पढ़ें-
भारत की पारंपरिक चिकित्सा प्रणालियों में क्या है खास ? जानें विस्तार से
विश्व का वन एण्ड ऑनली तैरने वाला पोस्ट ऑफिस है आपके भारत में, लेकिन कहां ? जानिए विस्तार से
हिंदू धर्म में क्यूं इतना महत्व रखता है यह अक्षयवट, जानिए विस्तार से
4 Comments
Just logged into betuplogin…again! Seriously, it’s quick and easy. Never have any problems getting in. The site’s layout is intuitive too. Definitely worth checking out if you’re looking for a reliable platform: betuplogin
Wohh exactly what I was searching for, thankyou for putting up.
I am curious to find out what blog platform you have been working with? I’m having some minor security problems with my latest site and I’d like to find something more safeguarded. Do you have any recommendations?
I was wondering if you ever thought of changing the page layout of your website? Its very well written; I love what youve got to say. But maybe you could a little more in the way of content so people could connect with it better. Youve got an awful lot of text for only having 1 or two pictures. Maybe you could space it out better?