सदियों से इस्तेमाल में आने वाले गुलकंद के हैं कई फायदे, जानिए विस्तार से

Gulkand: गुलकंद न सिर्फ स्वाद में बल्कि सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है। हो भी क्यों न यह गुलाब की पंखुड़ियों से जो तैयार किया जाता है। गुलाब के फूल की तरह गुलकंद की खुशबू भी दिल को बाग-बाग कर देती है। भारत में इसका इस्तेमाल सदियों से होता रहा है। गुलकंद को हमारी संस्कृति में चाय और पान के साथ-साथ दूध में भी मिलाकर पीया जाता है। आप इसे बाजार से खरीद सकते हैं और साथ ही घर पर भी बना सकते हैं।
कैसे बनाया जाता है गुलकंद ?
गुलकंद को बनाने की विधि काफी आसान है। इसे बनाने के लिए आप देशी गुलाब के फूलों की पंखुड़ियों का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसकी पंखुड़ियों को अच्छी तरह से साफ कर लें। फिर इसे चीनी या मिश्री की समान मात्रा में एक साफ कांच के बर्त्तन में परत-दर-परत डाल दें। एक परत गुलाब की दूसरी मिश्री की। इसमें स्वाद के लिए इलायची का पाउडर भी मिला सकते हैं। अब इसे साफ जगह पर धूप में रख दें ताकि यह अच्छी तरह घुल सके। लगातार 12 से 15 दिन तक धूप में रखने के बाद आपका गुलकंद हो जाएगा तैयार। है न आसान।
गर्मी से गुलकंद का रिश्ता
गुलकंद की तासीर ठंडी होती है। गर्मी में होने वाली समस्याओं के साथ-साथ कमजोरी, मांसपेशियों में दर्द और पेट की समस्या में काफी कारगर सिद्ध होता है। अगर गर्मी के मौसम में आपके पैरों के तलवों में जलन की समस्या है, तो फिर गुलकंद का सेवन आपके लिए सहायक हो सकता है।
यह मुंह के छालों में भी राहत देता है। आयरन की शक्ति से भरपूर गुलकंद महिलाओं की मासिक धर्म की अनियमितता में आराम देता है। गुलकंद पाचन में मददगार तो साबित होता ही है साथ ही कब्ज की परेशानी में भी राहत पहुंचाता है। इसी वजह से इसका इस्तेमाल सदियों से पान में होता रहा है। सीने में जलन हो या फिर एसीडिटी की मार सभी में काम आता है यह गुलकंद। यह एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है, जो शरीर में विषाक्त पदार्थों को निकालने का काम करता है।
21 Comments
stromectol 12mg – atacand 8mg uk tegretol 400mg without prescription
accutane tablet – linezolid 600mg us zyvox where to buy
how to buy amoxicillin – purchase amoxicillin online order ipratropium sale
azithromycin sale – nebivolol 5mg for sale bystolic price
omnacortil 20mg generic – buy prometrium 100mg online cheap progesterone medication
generic furosemide 40mg – how to buy betamethasone3 buy betamethasone 20 gm generic
order augmentin 375mg for sale – buy amoxiclav pill buy cymbalta 20mg
doxycycline without prescription – buy glucotrol 5mg buy glipizide 10mg generic
amoxiclav pills – buy generic duloxetine over the counter buy generic cymbalta over the counter
buy semaglutide 14 mg generic – generic periactin 4 mg oral periactin 4 mg
buy generic tizanidine 2mg – hydroxychloroquine pills microzide 25 mg pill
cialis for women – order tadalafil 20mg for sale sildenafil 50mg pills for men
purchase viagra for sale – cialis tadalafil 40mg buy generic cialis 20mg
lipitor us – zestril online order generic lisinopril 2.5mg
cenforce 100mg pills – metformin 500mg oral metformin generic
order lipitor 80mg sale – norvasc for sale online prinivil us
buy lipitor 10mg online cheap – buy amlodipine 5mg sale order zestril 5mg
prilosec where to buy – order omeprazole 20mg for sale buy generic tenormin 100mg
buy clarinex medication – dapoxetine 30mg drug dapoxetine where to buy
order misoprostol 200mcg – misoprostol tablet purchase diltiazem pill
order acyclovir 800mg without prescription – buy rosuvastatin 20mg generic purchase crestor generic