मंगलवार, 21 मई 2024
Close
Home-Banner संपूर्ण भारत सभ्यता

एक पौधा जो साइटिका, गठिया के साथ साथ अन्य बीमारियों में भी आता है काम

एक पौधा जो साइटिका, गठिया के साथ साथ अन्य बीमारियों में भी आता है काम
  • PublishedMarch , 2024

Medicinal Plant Harsingar: कहते हैं इस पौधे के फूलों को धरती से चुन कर ही भगवान पर चढ़ाया जा सकता है। इसकी सुंदरता इतनी कि  इसको मात्र छूने से दिल दिमाग ठीक हो जाए| इसके फूलों को जादुई पुष्प भी कहा जाता है| इतना ही नहीं यह पौधा सेहत के लिए भी काफी फायदेमंद होता है| शास्त्रों में  इस पौधे के कई सारे औषधीय गुण भी बताए गए हैं|  यह शरीर की कई सारी बीमारियों को भी ठीक करता है| इसके पेड़ में एंटीऑक्सीडेंट, सूजन-रोधी और एंटी बैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं|  अर्थराइटिस के मरीज के लिए तो रामबाण है ये। कहते हैं कि यह एक मात्र ऐसा फूल है जिसको कोई अगर तोड़े तो यह तोड़े जाने से पहले ही धरती पर गिर जाता है| आइए बात करते हैं अनेक में एक हरसिंगार के पौधे की।

बीमारियों में कैसे लाभदायक है ?

आपको बता दें कि हरसिंगार में एंटी-रूमेटिक गुण पाए जाते हैं| यह गठिया के रोगियों के लिए बेहद असरदार होता है| इसके फूलों का रस पीने से हड़िया मजबूत होती है| अगर आपको जोड़ों में दर्द, सूजन, गठिया और मांसपेशियों में दर्द की समस्या हैं तो आप हरसिंगार के पौधे के तेल का उपयोग कर सकते हैं| इस पौधे के पत्तों, टहनी और फूलों का रस पीने से जोड़ों के दर्द में आराम मिलता है| नारियल के तेल में थोड़ा सा हरसिंगार का तेल मिला कर सूजन वाली जगह पर लगाए तो इससे सूजन में काफी आराम मिलता है।

साइटिका में भी असरदार है हरसिंगार का पौधा

इस बीमारी में व्यक्ति को सबसे ज्यादा पैरों में दर्द होता है| जैसे चलने, दौड़ने, पैर सीधा करने और सीढ़ियां चढ़ने में साथ ही कभी कभी खांसने से भी दर्द बढ़ जाता है| इतना ही नहीं व्यक्ति को पीठ में असहनीय दर्द होता है| आपको जानकर हैरानी होगी कि साइटिका की बीमारी अब आम हो गई है| अगर किसी व्यक्ति को यह बीमारी है तो वह हरसिंगार के पौधे के पत्तों का काढ़ा बना कर पी सकता है या फिर इसके पत्तों का चूरन बनाकर पानी के साथ सुबह शाम ले सकता है| इससे आपको साइटिका के दर्द से बहुत आराम मिलेगा।

और पढ़ें-

लाख की चूड़ियों का वर्णन हमारे भारतीय वेद-पुराणों में भी है

रक्षासूत्र का केवल धार्मिक ही नहीं बल्कि वैज्ञानिक महत्व भी है..जानिए विस्तार से

भारत की पारंपरिक चिकित्सा प्रणालियों में क्या है खास ? जानें विस्तार से

Written By
टीम द हिन्दी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *