मंगलवार, 21 मई 2024
Close
Home-Banner संस्कृति सभ्यता

विभिन्न रोगों के लिए प्राकृतिक उपचार :खसखस के बीज

विभिन्न रोगों के लिए प्राकृतिक उपचार :खसखस के बीज
  • PublishedMarch , 2024

Poppy Seed:  भारतीय जीवन पद्धति में प्रकृति तथा इसके उत्पादों को हमेशा से ही विशेष स्थान प्राप्त है। हम सदियों से इस्तेमाल में लेते आए हैं। ये न केवल हमारी शारीरिक और मानसिक जरूरतों को पूरा करती हैं बल्कि हमें प्रकृति के साथ संतुलन बनाने का मंत्र भी सिखाती हैं। प्रकृति से जुड़ी इन्हीं उत्पादों में से एक है, खसखस का बीज। खसखस के बीज का सेवन करना सेहत के लिए फायदेमंद माना जाता है| इसमें फाइबर, कैल्शियम, मैग्निशियम, आयरन, जिंक, विटामिन बी 6 और विटामिन ई भरपूर मात्रा में मिलते हैं| यह हृदय रोग के साथ साथ शुगर और अन्य बीमारियों में भी फायदेमंद होता है| अब जानते हैं खसखस के फायदे-

किन किन बीमारियों से मुक्ति दिलाता है खसखस

हृदय रोगियों के लिए खसखस बहुत फायदेमंद चीज है| इसमें फाइबर की मात्रा ज्यादा होती है| यह ब्लड प्रेशर को नियंत्रण में रखता है| यह शरीर में हानिकारक कोलेस्ट्रॉल को कम करता है साथ ही अच्छे कोलेस्ट्रॉल को बनाए रखता है| इसमें आपको ओमेगा-3 फैटी एसिड मिलेगा, जो हृदय रोग की संभावना को कम करेगा।  इतना ही नहीं खसखस आपको अनिद्रा से भी मुक्ति दिला सकता है| अगर आपको रात में नींद नहीं आती है, बुरे बुरे ख्याल दिमाग में आते हैं तो आप इसका सेवन कर सकते हैं| यह मन को शांत करेगा और एंग्जायटी को कम करेगा, जिससे आपकी नींद बेहतर होगी|

आपको बता दें कि थायराइड की बीमारी में भी खसखस का उपयोग किया जाता है| थायराइड के लिए जिंक बेहद जरूरी होता है। इसलिए आप थायराइड में खसखस के बीजों का सेवन कर सकते हैं। इसके साथ ही यह  माउथ अल्सर (मुँह के अंदर छालें) में भी फायदेमंद होता है| खसखस एंटीबैक्टीरियल होता है| यह ठंडे प्रकृति वाला भी होता है। ये माउथ अल्सर को कम करने में मदद करता है| साथ ही आपके छाले की जलन और दर्द में कमी लाता है।

खसखस का सेवन कैसे करें?

आप रात के समय खसखस को दूध में पका कर पी सकते हैं| यह आपको थायराइड, हृदय रोग, अनिद्रा और माउथ अल्सर में काफी मदद करेगा| अगर आप दूध नहीं पीते हैं तो भी आप इसके बीज को चाय में पका कर इनका सेवन कर सकते है|

और पढ़ें-

क्या है शैव, वैष्णव और ब्रह्म तिलक, जानें विस्तार से

मंदिर में जाने से रोका तो पूरे शरीर पर ही गुदवा लिया राम का नाम

आइए जानें आईएनए के पहले जनरल के बारे में

Written By
टीम द हिन्दी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *