Close
Home-Banner टॉप स्टोरीज हाल फिलहाल

TMKOC की मिसेज सोढ़ी ने जीती कानूनी लड़ाई, असित मोदी को देने होंगे लगभग 30 लाख रुपए

TMKOC की मिसेज सोढ़ी ने जीती कानूनी लड़ाई, असित मोदी को देने होंगे लगभग 30 लाख रुपए
  • PublishedMarch 27, 2024

TMKOC शो से जुड़ी बड़ी खबर सामने आ रही है| बताया जा रहा है कि असित मोदी के खिलाफ दायर केस में जेनिफर मिस्त्री की जीत हुई है। यह केस 2023 में दर्ज हुआ था| इस शो में ‘मिसेज सोढी’ का किरदार निभाने वाली जेनिफर मिस्त्री ने रमानी, जतिन और असित मोदी पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था| उस समय प्रोड्यूसर ने कहा की वह पैसों के लिए यह सब कर रही है| अब कोर्ट ने केस का फैसला जेनिफर मिस्त्री (मिसेज सोढी) के हक़ में सुनाया है|

आपको बता दें कि असित मोदी को जेनिफर का सारा बकाया चुकाने और 5 लाख रुपए जुर्माना भरने का निर्देश मिला है। खुद जेनिफर ने इस बात की पुष्टि की है| जेनिफर का कहना है कि फैसला फरवरी में ही आ गया था, लेकिन उन्हें मीडिया में यह बात शेयर करने से मना किया गया था। उन्होंने कहां कि असित मोदी को मुझे 20-25 लाख रुपए देने हैं। इसके अलावा उत्पीड़न के मुआवजे के तौर पर उन्हें 5 लाख रुपए अलग से देना है। जेनिफर ने नाराजगी जताते हुए कहां है कि 15 फरवरी 2024 को ही फैसला आ गया था| तब से अब तक 40 दिन हो चुके हैं| अभी तक मुझे मेरे हक़ के पैसे नहीं मिले हैं|

क्यूँ अभी भी खुश नहीं है जेनिफर

एक न्यूज चैनल को दिए साक्षात्कार में जेनिफर ने कहा है कि सोहेल रमानी, जतिन  और असित मोदी “तीनों में से किसी को भी अबतक कोई सजा नहीं दी गई है| मैंने तीनों के खिलाफ केस किया था| जब यह फैसला सुनाया गया तब सोहेल और जतिन शामिल नहीं थे| मैं खुश नहीं हूँ| ये पैसा मेरा है| मैं पैसा लेना डिजर्व करती हूँ| मैंने यह साबित कर दिया की असित कुमार मोदी सेक्शुअल हैरेसमेंट केस में दोषी हैं, जो कि मैं शुरू से ही जानती थी| इसमें कुछ भी नया नहीं है| तीनों ही खुलेआम घूम रहे हैं| इस बात से वह नाराज हैं।

और पढ़ें-

एक श्राप के चलते यहां के लोगों ने कई सौ सालों से होली नहीं मनाई

आइए जानते हैं लुटियंस दिल्ली के इन आलीशान भवनों के बारे में

भारत के पांच ऐसे आधुनिक गांव जहां आज भी बोली जाती है संस्कृत

Written By
टीम द हिन्दी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *