मंगलवार, 21 मई 2024
Close
Home-Banner संस्कृति सभ्यता

इस साल होली पर चंद्रग्रहण के क्या हैं मायने, क्या करें और क्या ना करें

इस साल होली पर चंद्रग्रहण के क्या हैं मायने, क्या करें और क्या ना करें
  • PublishedMarch , 2024

Lunar Eclipse 2024 and Holi:  इस साल होली 25 मार्च यानी कि सोमवार को मनाई जाएगी। इसलिए उसके एक दिन पहले 24 मार्च को होलिका दहन किया जाना है। हिंदू पंचांग के अनुसार, प्रत्येक वर्ष फाल्गुन माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा को होलिका जलाई जाती है और उसके अगले दिन रंगों का त्योहार होली मनाया जाता है। इस साल होली पर चंद्रग्रहण भी लग रह है। ऐसे में होली के दिन कुछ विशेष संयोग भी बन रहे हैं।

100 सालों में पहली बार हो रही है यह घटना

इस साल होलिका दहन कल यानी कि रविवार को होना है। इस दिन भद्रकाल भी लग रहा है, जो कि शुभ नहीं माना जाता है। ज्योतिष के अनुसार इस समय में किसी भी प्रकार की पूजा-पाठ को वर्जित बताया गया है। इस बार होली पर सौ सालों के बाद चंद्र ग्रहण का भी साया रहने वाला है। कल सुबह 24 मार्च को सुबह के 9 बजकर 54 मिनट पर भद्रा आरंभ हो जाएगी। यह रात के 11 बजकर 13 मिनट तक रहेगी। इस समय में भद्र काल होने के कारण होलिका दहन का कार्यक्रम इसके बाद किया जा सकता है।

यह भी देखें:भारत का एक ऐसा गांव जहां 7 बजे के सायरन से बंद हो जाते हैं सभी के मोबाईल

होली पर कब लग रहा है चंद्रग्रहण

ज्योतिषियों के अनुसार, चंद्रग्रहण 25 मार्च यानी कि सोमवार की सुबह 10 बजकर 30 मिनट से शुरू होगा। यह दोपहर के 3 बजकर 02 मिनट तक रहेगा। हालांकि, भारत में चंद्रग्रहण नहीं दिखाई देगा। इसलिए इसका सूतक भी भारत में मान्य नहीं होगा। आपको बता दें कि हिन्दू रीति रिवाजों में सूतक काल को एक अशुभ समय के रूप में देखा जाता है। इस काल में कोई भी अच्छे कार्य नहीं करने चाहिए। चूकि भारत में सूतक नहीं होगा इसलिए आप दिल खोलकर होली खेल सकते हैं। इस साल के चंद्रग्रहण को अमेरिका, जापान, रूस और यूरोप के देशों में देखा जा सकता है।

और पढ़ें-

एक दिन के लिए भारत की राजधानी बनने वाला शहर, आइए जानते हैं क्यों और कैसे ?

भारत की पारंपरिक चिकित्सा प्रणालियों में क्या है खास ? जानें विस्तार से

आपकी लिखावट से पता चलता है आपका व्यक्तित्व, जानिए राज़ की बात

Written By
टीम द हिन्दी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *