पीएम मोदी आज जारे करेंगे किसान सम्मान निधि की 16वीं किस्त, किसानों के अंदर खुशी की लहर

PM Kisaan samman Nidhi 16th Installment news:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज यानी कि 28 फरवरी 2024 को किसानों को पीएम किसान सम्मान निधि की 16वीं किस्त जारी करेंगे। इससे पहले बीते साल 15 नवंबर 2023 को प्रधानमंत्री किसान योजना के अंतर्गत दी जाने वाली राशी कि 15 वीं किस्त जारी की गई थी। इसे भी प्रधानमंत्री मोदी द्वारा जारी किया गया था। इस योजना के अंतर्गत कुल 10 करोड़ से ज्यादा किसानों को अभी तक ढाई (2.5) करोड़ से ज्यादा रूपए दिए जा चुके हैं।
आपको बता दें कि पीएम किसान योजना को 24 फरवरी 2019 को प्रधानमंत्री द्वारा शुरू किया गया था। इस योजना का मुख्य उद्देश्य जूरूरतमंद और गरीब किसानों की आर्थिक मदद करना है। हालांकि इस योजना को शुरू हुए 5 साल का वक्त हो गया है। प्रधानमंत्री इस बार किसान सम्मान निधि योजना की 16वीं किस्त के तौर पर लगभग 18 हजार करोड़ रूपए डायरेक्ट बैंक टांसफर की मदद से किसानों के खाते में डालेंगे।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा इस बार 9 करोड़ के आसपास लाभार्थी किसानों को पीएम किसान निधि की 16 वीं किस्त जारी करने के बाद किसानों के साथ सीधा संवाद भी करेंगे। प्रधानमंत्री महाराष्ट्र के यवतमाल में आयोजित एक समारोह में किसानों को 16वीं किस्त जारी करने वाले हैं। आज का दिन भारतीय किसानों के लिए बेहद खास रहने वाला हैं।
पीएम किसान निधि की सूची में अपना नाम जानने के लिए हेल्पलाइन नंबर्स की मदद ले सकते हैं। आपर हेल्पलाइन नंबर 0120-6025109 तथा 011- 24300606 पर कॉल कर सकते हैं। साथ ही प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की अधिकारिक आईडी PMKISAN-ICT@GOV.IN पर मेल भी कर सकते हैं। इतना ही नहीं किसी भी तरह की मदद के लिए आप पीएम किसान टोली फ्री नंबर 18001155266 पर भी कॉल कर सकते हैं। इन नंबरों पर किस्त आदि अटकने पर आप संपर्क स्थापित कर सकते हैं। साथ ही, अपने आवेदन की स्थिति भी जान सकते हैं।
3 Comments
Checking out 20betto. Seems like a decent online betting platform. Will give it a shot and see how it stacks up against the competition. Gotta be in it to win it! More info here: 20betto
Top notch service and the games are super addictive. I finally found a platform that actually works without lagging. bd777jili is the way to go.
Love how fast the withdrawals are on this platform. No more waiting for days to get my winnings. bda444 makes everything so simple and stress free.